फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Server down, secretary absent, farmers in line

Ambedkar Nagar News: सर्वर ठप, सचिव नदारद, कतार में किसान

Mon, 20 Jul 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Server down, secretary absent, farmers in line
सहकारी समिति सिझौली में खाली पड़ी सचिव की कुर्सी इंतजार में बैठे किसान। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में खरीफ सीजन के दौरान सहकारी समितियों पर ई-पॉस सर्वर की खराबी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले कई दिनों से सर्वर बार-बार ठप होने के कारण आधार आधारित बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। किसान समितियों पर सर्वर आने के इंतजार में दिनभर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर सहकारी समिति पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक 22 बोरी यूरिया और 48 बोरी डीएपी 29 किसानों को वितरित की गई। इसके बाद सुबह 10 बजे सर्वर बैठ गया। सचिव अनिल सिंह ने किसानों को सर्वर न चलने की बात बताकर मंगलवार सुबह आठ बजे आने को कहकर वापस लौटा दिया। ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सहकारी समितियों पर यही स्थिति देखने को मिली। एक घंटे में महज तीन से चार किसानों को ही खाद मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर यूरिया नहीं मिली तो फसल की बढ़वार और उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

सर्वर न चलने की बात कह कर लौटाया
अकबरपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति शहजादपुर पर सुबह 11:20 बजे शहजहांपुर निवासी रविकुमार एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी लेने पहुंचे लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनको सर्वर न चलने की बात कहकर लौटा दिया। कर्मचारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे से 10 बजे तक सर्वर सही काम कर रहा है, सिर्फ 29 किसानों को खाद दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति खुली, पर सचिव लापता
सहकारी समिति सिझौली के बाहर किसान खाद लेने के लिए बैठे थे। समिति खुली थी लेकिन सचिव 11:45 मिनट तक समिति पर नहीं पहुंचे थे। वहां मौजूद किसानों ने बताया कि सचिव से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि बैंक किसी काम से गए हैं। खाद लेने के लिए बैठे गंजा डडवा निवासी किसान अबुराजा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से खाद लेने के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं।
तीन दिनों से लगा रहे दौड़
सहकारी समिति अजमेरी बादशाहपुर पर सुबह 11:45 बजे पहुंचे सुलेमपुर निवासी किसान शिवपूजन गौड़ ने बताया कि पिछले तीन दिन से चक्कर लगा रहा हूं, सचिव साहब बता रहे हैं सुबह के टाइम मशीन चल रही थी। अब सर्वर काम नहीं कर रहा है। मशीन चलने पर ही खाद का वितरण हो पाएगा।
खाद मौजूद, पर वितरण नहीं
साधन सहकारी समिति लालापुर पर दोपहर करीब दो बजे खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ रही। समिति पर 500 बोरी यूरिया और 200 बोरी डीएपी मौजूद होने के बावजूद ई-पॉस मशीन का सर्वर न चलने के कारण खाद का वितरण नहीं हुआ। सचिव मंतराम ने बताया कि मशीन का वर्जन अपडेट हो रहा है। बुधवार से पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।

बुधवार से राहत की उम्मीद
पिछले कई दिनों से सर्वर की दिक्कत चल रही है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। समस्या दिल्ली से है। मशीन अपडेट का नया वर्जन आया है। संभवत: बुधवार से सर्वर पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। खाद की पर्याप्त उपलब्धता है।
- राघवेंद्र शुक्ला, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed