फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Senior clerk fell victim to fraud

धोखाधड़ी का शिकार हुआ वरिष्ठ लिपिक

Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Senior clerk fell victim to fraud
जलालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर के वरिष्ठ लिपिक से धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। लिपिक ने झांसे में आकर एक बैंक एकाउंट में अपनी बीमा पॉलिसी की रकम जमा कर दी। बाद में छानबीन के दौरान उसे अपने साथ ठगी होने का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

आज्ञाराम वर्मा जलालपुर नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। 28 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि उनकी बीमा पॉलिसी की दूसरी किस्त जमा नहीं हुई है। क्या आप पॉलिसी चलाना चाह रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कहा कि वे पॉलिसी बंद करना चाह रहे हैं। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि आप दूसरी किस्त जमा कर दीजिए, इसके बाद अपना पूरा पैसा प्राप्त कर लीजिए। उसके द्वारा एक एकाउंट नंबर दिया गया और उसमें दूसरी किस्त का पैसा जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास में आकर उन्होंने संबंधित खाते में 28 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में जब आज्ञाराम ने संबंधित नंबर पर संपर्क करना चाहा तो फोन नहीं लगा। बैंक जाकर संबंधित एकाउंट की जांच कराई तो पता चला कि वह किसी दीपक कुमार के नाम है जो मुजफ्फरनगर में संचालित है। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी होने का आभास हुआ। पीड़ित कर्मचारी ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed