{"_id":"8098cc01f543f5c6b1babf76cdd0ed07","slug":"senior-assistant-beaten-by-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ सहायक को कर्मचारी ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ सहायक को कर्मचारी ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर में कार्यालय के ही एक कर्मचारी पर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वह शुक्रवार को कार्यालय गेट के समक्ष खड़े थे। इस बीच कार्यालय का एक कर्मचारी अपने एक अन्य सहयोगी के साथ आया और अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। कहा कि यदि अविलंब उसका इंक्रीमेंट का व बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
इसी के साथ यह भी धमकी दी कि यदि यह काम नहीं हुआ तो तुम भी नौकरी यहां नहीं कर पाओगे। उसने विरोध किया तो अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कोतवाल योगेश शाह से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन