फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Security, awareness and unity are the foundation of the nation.

Ambedkar Nagar News: सुरक्षा, जागरूकता और एकता ही राष्ट्र की नींव

Sat, 15 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Security, awareness and unity are the foundation of the nation.
अकबरपुर के मीरपुर शेखपुर में कथा स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरपुर शेखपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रवाचक शांतनु ने कृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सनातनियों को केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सजग रहकर एक-दूसरे के दुख-दर्द में साथ खड़ा होना चाहिए। सुरक्षा, जागरूकता और एकता ही राष्ट्र की नींव है। भारतवासी एक परिवार हैं। यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं, केवल अनुभव का अंतर है। आज राजनीति ने जातिगत विभाजन का नकली चश्मा पहना दिया है। जब तक समाज एक परिवार की तरह साथ नहीं चलेगा, भारत अपनी संपूर्ण क्षमता में खड़ा नहीं हो पाएगा। शासन की आत्मा धर्म में निहित है। राजा को दिखावा नहीं, धर्मसम्मत कार्य करना चाहिए। पद मिलते ही जनता की जयघोष सुनने लगें, यह प्रवृत्ति राष्ट्रक्षयकारी है। प्रजा को राजा की प्रशंसा तब तक नहीं करनी चाहिए, जब तक उसे सेवा और त्याग से दिल न जीत ले। भागवत वेदव्यास के समय जितनी प्रासंगिक थी, आज भी उतनी ही है। इस दौरान राज्य मंत्री रजनी तिवारी, संघ प्रांत प्रचारक संजय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, विश्व हिंदू परिषद प्रांत संपर्क प्रमुख नगेंद्र सिंह, यजमान डॉ. उदय प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed