फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Secretary killed in land dispute

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में सचिव की हत्या

Sat, 25 Mar 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 25 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Secretary killed in land dispute
सुरजूपुर गांव में समिति सचिव की हत्या के बाद मौजूद लोग। -संवाद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भूमि विवाद को लेकर थाना क्षेत्र कटका के दुधईपुर गांव में शुक्रवार देर रात साधन सहकारी समिति के सचिव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विपक्षियों के हमले में सचिव की मां व पत्नी समेत उसके दो पुत्र भी घायल हो गए।
विज्ञापन




पुलिसकर्मियों ने छापा मारकर कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें दो किशोर भी हैं। एसपी व एएसपी ने रात में ही गांव पहुंचकर जानकारी ली। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन




दुधईपुर गांव निवासी सुभाष गौड़ व पवन सिंह के बीच रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के बाद दोनों में फिर से नोकझोंक हो गई। पवन के भाई साधन सहकारी समिति किशुनपुर कबिरहा में तैनात सचिव सुनील सिंह (35) रात में सुभाष के घर पहुंचे थे। वहीं पर कहासुनी के दौरान सुभाष व परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गुहार सुनकर पवन के परिजन भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हालांकि इससे पहले सुनील को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया था। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ लेकिन तब तक सुनील के अलावा उनकी मां शशिकला, पत्नी वंदना व पुत्र आर्यन और शिवम घायल हो गए।



रफीगंज सीएचसी ले जाए जाने के बाद बेसुध सुनील को जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार हुआ। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।



हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम फौरन गांव पहुंची। वहां माहौल को नियंत्रित किया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा, एएसपी संजय राय व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस टीम ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया।




पुलिस ने सुनील की हत्या के आरोप में उनके भाई पवन सिंह की तहरीर पर केस दर्ज करने के साथ ही मुख्य आरोपी सुभाष गौड़ के अलावा पांच अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें रामअवध गौड़ के साथ ही सुभाष गौड़ के दो पुत्र विवेक गौड़ व शुभम गौड़ भी शामिल हैं।




सुभाष के 17 वर्षीय व 15 वर्षीय दो अन्य पुत्रों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि सभी छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध हत्या के अलावा कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed