{"_id":"62c9c39969d49217aa005ace","slug":"sdm-slapped-for-investigation-beaten-with-sticks-ambedkar-nagar-news-lko638880316","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को पहुंचे एसडीएम ने जड़ा थप्पड़, लाठी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को पहुंचे एसडीएम ने जड़ा थप्पड़, लाठी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य कराना एक ग्रामीण को भारी पड़ा। इस दौरान मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसडीएम जलालपुर ने नाराजगी जताते हुए थप्पड़ मारने के साथ ही मौजूद मजदूर को भी लाठी से पीटा। घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो जाने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप रहा। डीएम ने इस मामले का संज्ञान में लेते हुए आरोपी एसडीएम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज निवासी मोहब्बत अब्बास ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर दीवार का निर्माण करवा रहा था। इसी बीच वहां एसडीएम जलालपुर मोहनलाल गुप्त पहुंचे। उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्य से जुड़ी जमीन के दस्तावेज मांगे।
अब्बास का आरोप है कि जमीन के दस्तावेज दिखाने के दौरान ही बिना किसी बात के एसडीएम ने उसके गाल पर थप्पड़ मार कर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इसके बाद नाराज एसडीएम ने साथ आए होमगार्ड की लाठी मांग कर और वहां मौजूद एक मजदूर को लाठी से पीटा।
विज्ञापन
इसके बाद वह मौके पर निर्माण कार्य बंद करवा कर वापस तहसील लौट गए। इस दौरान मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएम सैमुअल पाल एन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम को नोटिस जारी कर पूरी घटना पर जवाब तलब किया है।