फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SDM raided for illegal mining

अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने मारा छापा

Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM raided for illegal mining
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार को जलालपुर एसडीएम ने चिलवनिया गांव में छापा मारा। मौके से एसडीएम हरिशंकर लाल ने एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जलालपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। टीम ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एसडीएम हरिशंकर लाल को सूचना मिली कि कुछ लोग मनमाने तरीके से चिलवनिया गांव में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम ने तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार राजकपूर व पुलिसकर्मियों को साथ लेकर चिलवनिवा गांव पहुंच गए। यहां अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे, जबकि दो आरोपियों को टीम ने हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि खनन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। पकड़े गए वाहनों को सीज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed