{"_id":"0a83ecd50383f641d327ae28cd74f981","slug":"sdm-had-raid-to-prevent-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने को एसडीएम ने डाला छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने को एसडीएम ने डाला छापा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अवैध बालू व खनन की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन खनन के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन किसी बड़ी कार्रवाई न होने से इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सूत्रों की मानें, तो सफेदपोश व खनन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते अवैध खनन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को भी अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला प्रकाश में आया। जानकारी के मुताबिक रविवार अपराहन मोबाइल फोन पर एसडीएम सदर पंकज को किसी ने जानकारी दी कि गोहन्ना गांव में कुछ लोग जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी होते ही एसडीएम ने खनन अधिकारी, राजस्व अधिकारियों व पुलिस बल के गांव पहुंचकर छापा मारा। टीम को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर खनन में लिप्त लोगों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
बाद में खनन में लगी एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया और उसे थाने ले आई। एसओ योगेश शाह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
बताते चलें कि इससे पहले बीते दिनों ही जलालपुर व राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में भी अवैध बालू व मिट्टी खनन मामले में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई थी। यह अलग बात है कि किसी भी मामले में कोई भी व्यक्ति नहीं पकड़ा गया था।