{"_id":"bdfcd4a4a41f0df37a8a6e653034dc9a","slug":"scorched-innocent-and-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम व युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम व युवक झुलसे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के किशुनपट्टी गांव निवासी विनोद (25) पुत्र रामनाथ शुक्रवार देर शाम ठंड दूर करने के लिए अलाव के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। वहां बैठे लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के चंदनपारा गांव निवासी प्रदीप की पांच वर्षीय पुत्री वीगो शुक्रवार देर शाम घर के बरामदे में खेलते समय अलाव पर गिर पड़ी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन