फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Scooty

ट्रिपलिंग के दौरान नहर में गिरी स्कूटी बालिका की मौत, दो अन्य घायल

Wed, 11 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Scooty
बसखारी। थाना क्षेत्र के बीबीपुर में मंगलवार शाम को ट्रिपलिंग से अनियंत्रित हुई स्कूटी नहर में गिर गई। इससे स्कूटी पर बैठी आठ वर्षीय बालिका की पानी में डूबकर मौत हो गई। उसका शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर एक घंटे बाद मिला। नहर में डूबी दो अन्य बालिकाओं को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली के कश्मीरिया निवासी पवन कुमार की पुत्री अंशिका( 8) वर्ष अपने ननिहाल सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर गांव आयी थी। मंगलवार को अंशिका को लेकर उसके मामा की पुत्री पूजा 15 व सभ्यता 11 स्कूटी से बीबीपुर की तरफ आ रही थीं।
विज्ञापन

स्कूटी पूजा चला रही थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई और नहर में चली गई। इससे तीनों नहर में स्कूटी समेत गिर पड़ी। अंशिका तेज बहाव के चलते पानी में बह गई। जबकि दोनों सगी बहनें पूजा व सभ्यता डूबने लगीं। आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पानी से बाहर निकाला, और उपचार के लिए बसखारी सीएचसी पहुंचाया। उधर पानी में डूबने के चलते अंशिका का शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर कपूरी महमदपुर गांव के पास एक घंटे बाद बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन व बसखारी एसओ दयाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ ने बताया कि बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल बालिकाओं का उपचार बसखारी सीएचसी में चल रहा है।

इस बीच जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर निवासी सलमा (16) पुत्री मोहम्मद अमीन बुधवार सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी विनय (33) पुत्र विंदेश्वरी बुधवार दोपहर करीब अमेदा गांव के पास बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed