{"_id":"5d2b6cef8ebc3e6cfa3bed39","slug":"scnak-bit-girl-death-ambedkar-nagar-news-lko4707017117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही बालिका को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रही बालिका को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी में घर के बाहर खेल रही बालिका को सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अन्य थाना क्षेत्रों में भी चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना अंतर्गत मामपुर निवासी अर्जुन की नौ वर्षीय पुत्री कोमल दो दिन पहले भीटी थाना अंतर्गत भीटी में अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आई हुई थी। शनिवार देर शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी सत्यप्रकाश (37) पुत्र शिवराम रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैमलपुर गांव निवासी कंचन (35) पत्नी अवधेश शनिवार देर शाम खेत से घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। वहीं, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर निवासी सनोजा (45) रविवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई।
विज्ञापन
इसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर निवासी प्रदीप (19) पुत्र झिनकू रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। इन सभी को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी हालत खतरे के बाहर बताई जाती है।