{"_id":"ce94d71a745ea7e59c9f91c86e292a76","slug":"schools-are-arbitrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कर रहे मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कर रहे मनमानी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में व्याप्त मनमानी के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर तिराहे से पदमार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिले के कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से निर्धारित से अधिक फीस लिया जा रहा है। इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
नतीजा यह है कि संबंधित विद्यालयों में मनमानी का दौर जारी है। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में शिकायत से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
मंगलवार सुबह जिला संयोजक वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पटेलनगर तिराहे से पदमार्च करते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंचे।
कहा कि जिले के अधिकतर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उनसे शुल्क के नाम पर निर्धारित फीस से अधिक धनराशि ली जा रही है। इससे साधन संपन्न अभिभावक तो किसी प्रकार फीस जमा कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया जा सका है। छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष सुशांत पांडेय ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से अवैध उगाही की जा रही है।
बिना विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के ऐसा संभव नहीं है। कहा कि इसकी गंभीरता से उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। जो भी दोषी हो, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान राजेंद्र वर्मा, विनय पटेल, सच्चिदानंद पांडेय, विश्राम कन्नौजिया, भारतलाल आदि मौजूद रहे।