{"_id":"620e9e766b03a74bc5748696","slug":"school-students-admin-officer-participate-in-sweep-rally-ambedkar-nagar-news-lko6182844133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने गांव गांव निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने गांव गांव निकली जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्वीप के तहत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला। तीन मार्च को होने वाले निर्वाचन में मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया गया। मतदाताओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर उनसे मतदान का संकल्प दिलाया गया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से निकली रैली ने गांवों में भ्रमण किया और मतदान का महत्व समझाया। साथ ही साथ विभिन्न तिराहों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर मतदान जागरूकता से जुड़े पोस्टर भी लगाए गए।
डीएम सैमुअल पॉल एन की मौजूदगी में ग्राम पंचायत कुर्की महमूदपुर से जागरूकता रैली निकली। डीएम ने रैली को झंडी दिखाने से पहले स्वीप योजना के तहत चल रहे इस अभियान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि मतदाताओं को पूरी निष्पक्षता व निडरता के साथ शत प्रतिशत मतदान करना होगा। मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी से ही लोकतंत्र की मजबूती में आम जनता की सहभागिता बढ़ेगी।
सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि मतदाताओं को अपने एक वोट के महत्व को समझना होगा। उनका एक मत न सिर्फ उनका बल्कि देश व समाज का भविष्य तय करता है। ऐसे में मतदाताओं को निष्पक्षता के साथ मतदान करना चाहिए। मौके पर डीडीओ वीरेन्द्र सिंह, डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय धवरूआ, जलालपुर, प्राथमिक विद्यालय अहरिया अकबरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनेरीपुर रामनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला कटेहरी सहित जिले के अन्य विकास खंडों में भी जागरूकता रैली निकली।
विज्ञापन
सभी ने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने एवं निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बनेथू में बच्चों ने सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो नारे के साथ प्रधानाध्यापक नरेन्द्र गौड़, अनुराग सिंह, शिक्षामित्र रीता के नेतृत्व में रैली निकाली।