{"_id":"69fa4bb50ec898249c06a294","slug":"school-bus-carrying-44-children-overturns-causing-panic-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-155726-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 44 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 44 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार
Wed, 06 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
पलटी स्कूली बस को सीधा कराते पुलिसकर्मी व मौजूद ग्रामीण व अन्य।
जलालपुर। क्षेत्र के गौसपुर ककरहिया के पास मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 44 बच्चे सवार थे, जिनकी चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। देखते ही देखते काफी संख्या में राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद चालक और बच्चों को बाहर निकाला गया। कुछ बच्चों को मामूली खरोच आई। विद्यालय प्रबंधन ने निजी अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों को घर भिजवाया।
बसखारी-जलालपुर मार्ग के अशरफपुर मजगवां में सड़क के किनारे डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस स्कूल है। रोज की तरह सुबह छह बजे बस बच्चों को लेने के लिए स्कूल से रवाना हुई थी। बस में बसखारी, करबला, पंथीपुर, रेवई आदि स्थानों के करीब 44 बच्चे सवार थे। ये बच्चे कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी हैं। गौसपुर की ओर से बस स्कूल जा रही थी।
रास्ते में ककरहिया के पास अचानक सामने आई एक स्कूटी सवार महिला को बचाने में बस चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया। बस सड़क के किनारे झाड़ी व पेड़ से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने मशक्कत कर बच्चों समेत चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह और सपा नेता डॉ. अभिषेक सिंह भी पहुंच गए। हादसे से सहमे हुए बच्चे रोते-बिलखते नजर आए। पुलिस ने दूसरे वाहनों की मदद से बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की मदद से स्कूल बस को बाहर निकाला गया।
एक साल पहले बस का खत्म हो चुका है इंश्योरेंस
बस का इंश्योरेंस सात मई 2025 में खत्म हो चुका है। एक साल से बिना इंश्योरेंस के ही वाहन का संचालन हो रहा था। हालांकि, परमिट वैलिड है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि बस का इंश्योरेंस नहीं है। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
सुरक्षा किट के नाम पर खानापूर्ति
बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंचाने के नाम पर अभिभावकों से हर महीने रुपये वसूले जा रहे हैं लेकिन इसके बदले विद्यालय प्रशासन की ओर से बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। बस की हालत बेहद खराब है। सीट कवर फटे हुए हैं। बस में गंदगी का अंबार है। अग्निशमन यंत्र मौजूद है लेकिन वह भी खस्ताहाल हैं। प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट नहीं है। औपचारिकता के लिए एक खाली डिब्बा रखा है।
स्कूली वाहन में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सभी को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया था। सामने से आ रही स्कूटी सवार महिला को बचाने में चालक के अचानक स्टेयरिंग मोड़ने से बस पलट गई थी। कोई तहरीर नहीं मिली है।
- अनूप सिंह, सीओ जलालपुर