फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   school

नई पुस्तक व बैग पाकर खुशी से चहके 3

Tue, 02 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
school
अंबेडकरनगर। भीटी शिक्षा क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को पुस्तकें व बैग बांटे गए। कुल 381 छात्र-छात्राओं को पुस्तक व बैग की सौगात दी गई। इन्हें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को भीटी शिक्षा क्षेत्र के जैतपुर निधियावां अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में समारोहपूर्वक पुस्तक का वितरण हुआ। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पांडेय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पुस्तक वितरण हुआ। प्राथमिक विद्यालय के 239 व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 117 छात्र छात्राओं को पुस्तक सौंपी गई। प्रबंध समिति अध्यक्ष अंतिमा ने छात्र छात्राओं को पुस्तक सौंपी और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक राजितराम वर्मा, पूर्व प्रधान उमाशंकर शर्मा, राम बुझावन शर्मा, सहायक अध्यापक सुजाता अंबेडकर, कंचन कश्यप, अमर प्रताप सिंह, सत्येंद्र दुबे, कलावती, अजीत वर्मा व अरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय जैतूपुर में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में ग्राम प्रधान रिंकल सिंह ने बच्चों को बैग सौंपी। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, देवांश प्रताप सिंह, संजय सिंह, सुमन सिंह, मंजू व कुसुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed