फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   school

गांव में विद्यालय न होने से दूर पढ़ने जाने को विवश नौनिहाल

Mon, 01 Jul 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
school
राजेसुल्तानपुर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता कमल के गांव सोल्हवां में भी अब तक बच्चों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा की सुविधा नहीं मिल पाई है। गांव में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था तक नहीं है। ऐसे में गांव की करीब 1800 आबादी के बच्चों को दूरदराज के स्कूलों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोल्हवां आज भी कई सुविधाओं की बाट जोह रहा है। ग्राम पंचायत में अब भी आवागमन, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं नहीं हैं, जबकि यह पूर्व विधायक त्रिवेणीराम व मौजूदा विधायक अनीता कमल का गांव है। यहां के लोग लंबे समय से ग्राम पंचायत में स्कूल बनवाने की मांग रहे हैं, लेकिन अब तक गांव में न तो प्राथमिक विद्यालय बन सका है और न ही उच्च प्राथमिक विद्यालय। ऐसे में गांव की करीब 1800 आबादी के बच्चों को शिक्षा के लिए करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव के विद्यालयों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण उदयराज मिश्र, परमहंस यादव, अजय यादव, उमापति तिवारी, कालिका प्रसाद, वीरेंद्र तिवारी आदि ने विधायक व जिला प्रशासन से एक बार फिर ग्राम पंचायत में विद्यालय का निर्माण कराने की मांग की है। विधायक अनीता कमल ने बताया कि विद्यालय व पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही ग्राम पंचायत में निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed