{"_id":"57b9ed724f1c1b8e63d4f346","slug":"scheduled-federation-protested-against-downgrading-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदावनति के विरोध में अनुसूचित महासंघ का कलेक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदावनति के विरोध में अनुसूचित महासंघ का कलेक्ट्रेट पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्राथमिक शिक्षक महासंघ ने रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि पदावनति में बड़े पैमाने पर मनमानी की गई है। पदावनति सूची में ऐसे नाम डाल दिए गए हैं, जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या फिर उनका निधन हो चुका है। इसे देखते हुए पूरे मामले की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
यदि शीघ्र ही जांच प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष टीएन राना ने कहा कि सूची में जिन 403 लोगों के नाम हैं, उनमें से कुछ ऐसे हैं, जिनकी सेवा समाप्त हो चुकी है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिनका निधन हो चुका है।
विज्ञापन
सूची की जांच कराए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। साथ ही इसमें जो भी दोषी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
यदि शीघ्र ही ऐसा नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। वक्ताओं ने वेतन विसंगति को दूर करने एवं उन्हें विशेष आरक्षण दिए जाने की मांग की। कहा कि वेतन विसंगति के चलते शिक्षक अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान सत्येंद्र, संतोष, राकेश, इंद्रजीत, धनुषधारी, अरविंद आदि मौजूद रहे।