फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Scanning machine broken, registry service halted for 10 days

Ambedkar Nagar News: स्कैनिंग मशीन खराब, 10 दिन से रजिस्ट्री सेवा ठप

Sun, 03 Mar 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Scanning machine broken, registry service halted for 10 days
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार में स्थित उपडाकघर में स्पीड पोस्ट के लिए लगी बार कोड स्कैनिंग मशीन 10 दिन से खराब पड़ी है। इसके चलते उप डाकघर में रजिस्ट्री सेवा ठप है। नेटवर्क की समस्या से यहां वित्तीय लेनदेन की समस्या भी अक्सर प्रभावित होती रहती है। इससे उपभोक्ताओं को अक्सर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उप डाकघर राजेसुल्तानपुर से एक बड़ी आबादी जुड़ी है। यहां बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग कार्यों के लिए पहुंचते हैं। अक्सर यहां की व्यवस्थाएं बदहाल ही नजर आती हैं। उपडाकघर में 10 दिन से बार कोड स्कैनिंग मशीन खराब पड़ी है। इसके चलते यहां स्पीड पोस्ट का काम ठप पड़ा है। स्थानीय धनंजय, प्रमोद, विमल व कमलेश का कहना है कि यहां अक्सर मशीन खराब होने की समस्या उत्पन्न रहती है। नई मशीन की जरूरत है। इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते लोगों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

धन निकासी के लिए भी अक्सर उपभोक्ता परेशान दिखते हैं। उपभोक्ता राधेश्याम व सुंदर का कहना है कि अधिकारी डाकघर की व्यवस्थाएं बेहतर होने की बात करते हैं लेकिन यहां खाते से सुचारु रूप से पैसा निकालने की ही व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उप डाकघर की इसी बदहाल व्यवस्था के चलते ही लोग यहां से अब किनारा कर रहे हैं। मुख्य डाकघर अकबरपुर की पोस्टमास्टर नूतन सिंह ने बताया कि जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed