{"_id":"6a527dbacd6e3c328a000199","slug":"saryus-water-level-rises-by-nine-centimeters-monitoring-increased-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-160406-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नौ सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर, बढ़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नौ सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर, बढ़ी निगरानी
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के माझा कमरिया में बढ़ता सरयू नदी का जलस्तर । संवाद
राजेसुल्तानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण सरयू नदी के जलस्तर में लगातार सातवें दिन वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को नदी का जलस्तर नौ सेंटीमीटर बढ़ गया। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है। हालांकि, अभी जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है।
शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर 82.84 मीटर से बढ़कर 82.93 मीटर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह से सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल नदी अभी अपने सामान्य क्षेत्र में ही बह रही है। प्रशासन नदी के किनारे स्थित मांझा क्षेत्र और अन्य बाढ़ संभावित इलाकों पर विशेष निगरानी कर रहा है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद अभी तक किसी भी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा नहीं है।
नदी का वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। इससे आसपास के गांवों और कृषि भूमि को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एसडीएम सुभाष सिंह धामी ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि नदी अभी काफी नीचे बह रही है और किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। क्षेत्र के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से परेशान न होने की अपील की है। प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।