फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level

Ambedkar Nagar News: 24 घंटे में 36 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर

Thu, 27 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level
आलापुर तहसील क्षेत्र में उफनाई सरयू नदी।
टांडा/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। 24 घंटे के दौरान नदी का जलस्तर 36 सेंटीमीटर बढ़ चुका है। सिंचाई खंड के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह नदी का पानी चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के माझा इलाके के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। सिंचाई खंड के मुताबिक नदी का जलस्तर करीब डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को पानी चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर से ऊपर 84.66 मीटर पर पहुंच गया है। बुधवार को नदी का जल स्तर 84.30 मीटर था।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे दो-तीन दिन में खतरे का निशान पार कर सकता है। इससे माझा क्षेत्र के लोग डरे हैं। सरयू का पानी खतरे के निशान 85.56 मीटर को पार करता है तो टांडा के नेहरुनगर, छज्जापुर गोड़ियाना, मेहनिया, माझा उल्टहवा, माझा कला आदि गांवों में बाढ़ आने का खतरा है। अलीबाग निवासी छोटेलाल ने बताया कि जलस्तर बढ़ने पर टांडा तहसील क्षेत्र के अवसानपुर से केवटला तक करीब 30 किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ आलापुर तहसील क्षेत्र के सैदपुर लेडुआडीह से माझा कम्हरिया तक का करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है। इस क्षेत्र के एक दर्जन गांव हैं। ग्रामीण बाढ़ की आशंका से डरे हैं। सिंचाई खंड टांडा के अवर अभियंता संजीव सोनकर ने बताया कि नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। जानकारी दी जा रही है।


जलस्तर पर रखी जा रही नजर
नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई खंड के अधिकारियों को सतर्क किया गया। जरूरत पड़ने पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हरसंभव मदद की जाएगी।
डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed