{"_id":"776a110833885e00b258bc2a3e2ca29c","slug":"sarraf-loot-disclosed-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
उसके पास से चोरी किया गया बैग व पायल बरामद किया गया है। इसके साथ ही 200 ग्राम स्मैक, एक तमंचा, चार कारतूस व 2 हजार की नगदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि गत दिनों वाजिदपुर निवासी अफरोज पुत्र अहमद हसन सराय चौक स्थित अपने सराफे की दुकान बंद कर रात करीब 8 बजे अपने घर वापस बाइक से जा रहा था। मठिया माता मंदिर के निकट अज्ञात बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दिया। इससे वह बाइक लेकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसके बाद से ही इस घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस सर्विलांस व अन्य माध्यमों का प्रयोग कर रही थी। गुरुवार रात को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दीपू पुत्र मंगल निवासी जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को छानबीन में बीते दिनों उसके द्वारा ही घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। पुलिस के मुताबिक उसने लूट करने का जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास से लूटे गए गहने के अलावा तमंचा, कारतूस व स्मैक आदि भी बरामद की गई है।