फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sardar Sena workers furious over actress Kangana's statement

अभिनेत्री कंगना के बयान पर भड़के सरदार सेना कार्यकर्ता

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sardar Sena workers furious over actress Kangana's statement
अंबेडकरनगर। देश की आजादी पर अभिनेत्री कंगना की टिप्पणी के विरोध में शनिवार को सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने फिल्म अभिनेत्री का पुतला भी फूंका। सभी का कहना था कि ऐसा कर उन्होंने आजादी के नायकों संग सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद अकबरपुर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को एक तहरीर भी दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट एकत्रित हुए सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव चंद्रेश वर्मा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि अभिनेत्री कंगना ने 2014 में देश को आजादी मिलने व 1947 में भीख में आजादी मिलने की बात कहकर आजादी के नायकों का अपमान किया है। जिन वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी, यह उनका अपमान है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि कंगना का बयान पूरी तरह से देशद्रोह की श्रेणी में आता है। ऐसे में उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। चेताया कि यदि केस दर्ज कर कंगना को शीघ्र जेल नही भेजा गया तो सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed