फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sarayu came close to the Dangerous mark

लाल निशान के करीब पहुंची सरयू

Thu, 14 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sarayu came close to the Dangerous mark
अंबेडकरनगर के टांडा में गुरुवार को खतरे के निशान के करीब पहुंचा सरयू का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल के बनवसा वैराज से पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर बुधवार से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम चार बजे जलस्तर जहां 92 मीटर था, वहीं गुरुवार शाम चार बजे बढ़कर 92.275 मीटर पर पहुंच गया। नदी के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे ही रहा तो जलस्तर खतरे के लाल निशान 92.730 मीटर को पार कर जाएगा। उधर, जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से एक तरफ जहां तटीय क्षेत्रों के लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं माझा उलटहवा के 11 पुरवों के लोगों में सुरक्षा व पशुओं के चारे को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते सरयू नदी के जलस्तर में सप्ताह भर से लागतार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा था। कभी जलस्तर में वृद्धि हो जाती तो कभी कमी। इस बीच नेपाल के बनवसा वैराज से एक लाख 70 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 92 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर से 73 सेमी नीचे था। इस बीच जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि होने लगी जिसके चलते गुरुवार शाम चार बजे जलस्तर 92.27 मीटर दर्ज किया जो कि खतरे के लाल निशान से मात्र 46 सेमी नीचे है।

जिस तरह नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है, उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शीघ्र ही जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार जाएगा। उधर, जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने तटीय क्षेत्रों के लोगों को चिंता में डाल दिया है। सबसे अधिक चिंता नदी की दो धारों के बीच बसे माझा उलटहवा के 11 मजरों के लगभग एक हजार लोगों को है।


वे सुरक्षा व पशुओं के चारे को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन को अब ठोस कदम उठाना चाहिए। न सिर्फ उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए बल्कि पशुओं के चारे की भी व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed