{"_id":"68af3e2e2d37597ffd0fa9a3","slug":"sanitation-workers-created-a-ruckus-accusing-bdo-of-indecency-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-140956-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बीडीओ पर अभद्रता का आरोप सफाई कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बीडीओ पर अभद्रता का आरोप सफाई कर्मियों ने किया हंगामा
Wed, 27 Aug 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड कटेहरी में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) हौसिला प्रसाद पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्य का बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में धरना शुरू कर दिया। हालांकि बीडीओ द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हो गया।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर बुधवार सुबह से ही ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान, कर्मचारियों के अनुसार, बीडीओ ने कुछ सफाई कर्मियों से अमर्यादित भाषा में बात की, जिससे नाराज होकर सभी कर्मचारियों ने काम रोक दिया और विरोध में जुट गए। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि यह पहला अवसर नहीं है, जब खंड विकास अधिकारी ने इस प्रकार का व्यवहार किया हो। पूर्व में भी कई बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से कर्मचारियों को अपमानित किया है, लेकिन प्रशासनिक दबाव और सम्मानवश वे चुप रहे।
इस बार मामला तूल पकड़ता देख उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक बीडीओ माफी नहीं मांगते, तब तक कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। विरोध बढ़ता देख अंततः बीडीओ हौसिला प्रसाद ने सफाई कर्मियों से माफी मांग ली, जिसके बाद मामला शांत हुआ और धरना समाप्त कर दिया गया। अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बताया कि अब विवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है।