फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sample

दीपावली के मद्देनजर टीम ने मारा छापा, नौ नमूने लेकर जांच को भेजे

Tue, 10 Nov 2020 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sample
अंबेडकरनगर। दीपावली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को टीम ने कई दुकानों से नौ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही 15 हजार कीमत के खाद्य पदार्थ नष्ट भी कराए। टीम ने दुकानदारों को सफाई के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए। टीम ने पटेलनगर स्थित दुग्ध विक्रेता राजेश, दयाराम व रामलाल की दुकान का निरीक्षण किया। मिलावट के संदेह में टीम ने मौके से दूध का नमूना संग्रहीत किया। अकबरपुर तहसील तिराहा स्थित आकाश डेयरी का निरीक्षण कर पनीर का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

शहजादपुर स्थित सुहेल अख्तर की दुकान से तिल के तेल का नमूना लिया। साथ ही दुकान में रखे 15 हजार कीमत के खराब चॉकलेट पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर व हींग को नष्ट करा दिया। बाद में मरैला के संकटमोचन ऑयल उद्योग का निरीक्षण कर सरसों के तेल का नमूना लिया और सफाई का निर्देश दिया। जाफरगंज स्थित अपूर्व राय बंगाली की मिठाई की दुकान से मिलावट की आशंका में छेने का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मालीपुर बाजार स्थित रवि कैफे का निरीक्षण कर डोडा बर्फी व गौरव जनरल स्टोर से किशमिश का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को कई दुकानों से नौ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। टीम में शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, हंसराज प्रसाद, चित्रसेन, अखिलेश मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed