{"_id":"c7518aa1a1724019382185d8882e32e6","slug":"salary-deduction-instructions-of-the-three-officials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अधिकारियों के वेतन कटौती का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अधिकारियों के वेतन कटौती का निर्देश
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 349 परियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से मौके पर 31 समस्याओं का निस्तारण हो सका। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए उसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। जलालपुर तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम रामसूरत पांडेय ने किया। उधर भीटी में एडीओ पंचायत व सीडीपीओ कटेहरी तथा खंड शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थित होने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवसों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्याओं के निस्तारण में यदि किसी प्रकार की लापरवाही का मामला सामने आया, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
जलालपुर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने फरियादियों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें उन्हें यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी जानकारी तत्काल उन्हें दें। उनकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यहां कुल 169 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से मौके पर 21 समस्या का निस्तारण हो सका। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए उसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ सहित सभी थानों के एसओ मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 24 शिकायतें आईं। इसमें से मात्र एक समस्या का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार रामसूरत पाल मौजूद रहे। इस बीच अनुपस्थित एडीओ पंचायत कटेहरी, सीडीपीओ कटेहरी व खण्ड शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमापति की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 75 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान तहसीलदार रमेश मौर्य आदि मौजूद रहे। अकबरपुर में एसडीएम पंकज की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 26 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर एक शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसओ योगेश शाह आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 55 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। इसमें से मौके पर 8 समस्याओं का निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीओ राघवेंद्र मिश्र सहित सभी थानों के एसओ मौजूद रहे।