फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sajjadanshin danced in the midst of Sufiana Tarane

सूफियाना तराने के बीच सज्जादानशीन ने की खिरकापोशी

Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sajjadanshin danced in the midst of Sufiana Tarane
अंबेडकरनगर के किछौछा दरगाह उर्स में निकले जुलूस में शामिल जायरीन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में आयोजित सालाना उर्स में शनिवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष सज्जादानशीन सै. फखरुद्दीन अशरफ ने आस्ताने आलिया पर पहुंचकर खिरकापोशी की। इस दौरान उन्होंने देश व दुनिया में शांति के लिए विशेष दुआ की। खिरके की जियारत करने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। इस बीच सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की रसूलपुर किछौछा स्थित दरगाह पर सालाना उर्स चल रहा है। शुक्रवार को जहां दरगाह मुतवल्ली व मुख्य सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने आस्ताने आलिया पर पहुंचकर विशेष वस्त्र खिरका ग्रहण किया था तो वहीं शनिवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व सज्जादानशीन सै. फखरुद्दीन अशरफ ने भी खिरकापोशी की।
विज्ञापन

सै. फखरुद्दीन अशरफ बसखारी स्थित आवास से बाइक जुलूस के साथ जैसे ही अशरफी पुल पर पहुंचे, शाह आलम के नेतृत्व में फोकराओं ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद सूफियाना तराने के बीच मलंग गेट से होते हुए दरगाह परिसर स्थित लहदखाने पहुंचे, जहां खनवादे अशरफिया की मौजूदगी में उन्होंने विशेष वस्त्र खिरका पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

असर की नमाज अदा कराने के बाद नारे तकबीर अल्लाह अकबर के नारों के बीच वह आस्ताने आलिया पर पहुंचे। इसके बाद देश व दुनिया में अमन-चैन की दुआ की। बाद में परिसर में ही कव्वाली का आयोजन हुआ। इंतेजामिया कमेटी से जुड़े सै. मेराजुद्दीन किछौछवी व सै. अजीज अशरफ ने बताया कि 29 अगस्त को दरगाह परिसर में लगने वाली विशेष अदालत के बाद उर्स का औपचारिक समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed