फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sadhu dominated for two decades in Panchayat politics

पंचायत की राजनीति में दो दशक से साधू का दबदबा

Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sadhu dominated for two decades in Panchayat politics
अंबेडकरनगर। नए जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए साधू वर्मा की पंचायत राजनीति में तगड़ी पैठ रही है। वे चौथी बार बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। भसड़ा गांव निवासी साधू के घर में बीते चुनाव से ग्राम प्रधान का पद भी चला आ रहा है। जाहिर तौर पर मतदाताओं के बीच यह मजबूत पकड़ उनके अपने कार्य व्यवहार और व्यक्तित्व का ही नतीजा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए साधू वर्मा का त्रिस्तरीय पंचायत से जुड़ी राजनीति में लगभग दो दशक से दबदबा चला आ रहा है। साफ सुथरी छवि और मिलनसार व्यक्तित्व वाले साधू वर्ष 2005 में पहली बार टांडा तहसील क्षेत्र से निर्दल जिला पंचायत सदस्य चुने गए। वर्ष 2010 में उन्हें बसपा ने टिकट दिया। वे जीतकर जिला पंचायत सदन में पहुंचे। 2015 में एक बार फिर उन्होंने बसपा के टिकट पर जीत हासिल कर ली। इस बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। लगभग 10 हजार मतों के रिकॉर्ड अंतर से वे जिला पंचायत सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

राजनीति में पूर्व मंत्री और बसपा विधानमंडल दल के नेता रहे लालजी वर्मा के अत्यंत करीबी साधू ने अपनी प्रारंभिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा टांडा से हासिल की, जबकि स्नातक से लेकर परास्नातक तक की डिग्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मिली। पूर्व मंत्री के करीबी साधू ने पंचायत चुनाव की राजनीति को ही केंद्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह कि एक तरफ वे जिला पंचायत सदस्य चुने जाते रहे तो दूसरी तरफ उन्हें वर्ष 2010 में भसड़ा ग्राम पंचायत से अपनी मां को ग्राम प्रधान निर्वाचित कराने की सफलता मिली। 2015 तथा बीते दिनों हुए चुनाव में भी साधू के भाई ग्राम प्रधान चुने गए। इन सबको साधू के सरल व्यवहार और बेहतर व्यक्तित्व का परिणाम माना गया। वे कहते हैं कि मैं बस सबकी सेवा पर ध्यान देता हूं। कौन क्या है और कैसा है यह परवाह किए बगैर सबकी मदद करना मैं अपना धर्म समझता हूं। इसी वजह से आम लोग मुझे हाथों हाथ लिए रहते हैं। मतदाताओं के मुश्किल वक्त में उनके साथ हर तरह से खड़ा रह सकूं, यह मेरी हमेशा कोशिश होती है। यह सेवा लगातार बनी भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed