{"_id":"c0609e8f30171b06389a59b38a027865","slug":"runaway-with-25-thousand-rs-by-replaced-the-atm-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार ले गए
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकलवाकर दोनों युवकों की फोटो व तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भड़भड़पुर गांव निवासी विश्वनाथ पुत्र तापेश्वरनाथ बीते दिनों एचडीएफसी के एटीएम से रकम निकालने जलालपुर गया था।
विज्ञापन
विश्वनाथ के मुताबिक वहां एटीएम बूथ में दो युवक मौजूद थे। इनमें से एक युवक ने रकम निकालने में मदद का झांसा देकर विश्वनाथ का एटीएम कार्ड लिया और उसे मशीन में डालकर पिन कोड पूछा। इसके बाद ये कहकर कार्ड लौटा दिया कि पिन कोड गलत है। रकम नहीं निकल पाएगी।
विज्ञापन
इस पर विश्वनाथ संबंधित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे और उन्होंने शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने जांच के बाद बताया कि उनके खाते से कुछ देर पहले ही 25 हजार रुपये नगर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से निकाले गए हैं।
विज्ञापन
तब पता चला कि युवक ने मदद के बहाने विश्वनाथ का एटीएम कार्ड बदल दिया था। इस पर विश्वनाथ ने थाने जाकर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है।
विश्वनाथ का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज से दोनों युवकों की फोटो निकलवाकर पुलिस को सौंपी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।