{"_id":"641f2f28efd9d281be08b045","slug":"rs-43-crore-budget-approved-ambedkar-nagar-news-c-13-1-148408-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 43 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 43 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी
Sat, 25 Mar 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष साधू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 43.27 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। इस बीच कुछ सदस्यों ने क्षेत्र में बदतर बिजली व्यवस्था की शिकायत दर्ज कराई। सदस्यों ने आरईएस व पीडब्ल्यूडी पर सड़क निर्माण में लापरवाही बरते जाने का भी आरोप लगाया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जो भी प्रस्ताव सदस्यों द्वारा दिए जाते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है।
कहा कि योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ पात्रों को मिल सके, इसके लिए भी सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर न सिर्फ सड़क का निर्माण कराया जा रहा है बल्कि पेयजल, प्रकाश, जलभराव की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय के अनुसार बोर्ड बैठक में कुल 43 करोड़ 27 लाख 36 हजार 436 रुपये का बजट विकास कार्यों के लिए रखा गया। इसे सर्वसम्मति से मंजूर भी कर लिया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के अलावा कर्मचारियों का वेतन भी शामिल है।
बताया गया कि सदस्यों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस बीच कुछ सदस्यों ने बिजली व आवागमन व्यवस्था दुरुस्त न होने की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, जिपं सदस्य अजीत यादव, प्रतिमा यादव, राजीव यादव व पवन सिंह आदि मौजूद रहे।