{"_id":"4dda8175e97ae6e4c501fb3c4b1bd963","slug":"robbers-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लुटेरों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लुटेरों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि कानपुर के जनरलगंज स्थित एक फर्म का मुनीम अरुण कुमार शुक्ला तीन जुलाई को अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज बाजार में बकाया वसूली के लिए आया था। यहां से वसूली के बाद वह बसखारी में वसूली के लिए एक टैंपो से जाने लगा।
टैंपो आलापुर थाना क्षेत्र बहारनपुर गांव स्थित एक पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा ही था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने टैंपो के किनारे बैठे मुनीम के हाथ से रुपयों से भरा बैग लेकर भाग छीन लिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए।
मुनीम के अनुसार बैग में दो लाख 60 हजार रुपये नकद व एक लाख 25 हजार रुपये का चेक था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को एएसपी पंकज पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम आलापुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने पुरानी बस्ती पुलिया के निकट से लूट की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ पर उन्होंने लूट में शामिल होने की बात कबूल की। लूट के 35 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया।
बताया कि बदमाशों की पहचान अवधेश निषाद निवासी शाहपुर औरांव आलापुर, रामू निषाद निवासी रामनगर जेटठहवा केवटाही आलापुर, सुरेंद्र कहार निवासी गोहनारपुर आलापुर, अमरजीत उर्फ कन्हैया निवासी सेमरा मानापुर जहांगीरगंज व सियाराम निषाद निवासी लखनडीह थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई है। बताया कि शेष चार बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।