{"_id":"105ef0925238b71c55ebea3241177eb3","slug":"roaster-of-tahail-divas-decleared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवसों का रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवसों का रोस्टर जारी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने बताया कि शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण के लिए तहसील दिवसों का आयोजन किया जाता है। कहा शासन की यह महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है।
विज्ञापन
ऐसे में अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना होगा। बताया कि माह जुलाई से दिसंबर 2015 के बीच आयोजित होने वाले सभी तहसील दिवसों की समीक्षा की जाएगी। जिस विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं रहेंगे उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
रोस्टर के मुताबिक पहला तहसील दिवस 7 जुलाई को माह के प्रथम मंगलवार को अकबरपुर तहसील में आयोजित होगा। यहां पर सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जुलाई माह के तीसरे मंगलवार को टांडा तहसील में आयोजित तहसील दिवस में सभी विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
4 अगस्त को जलालपुर तहसील में, 18 अगस्त को आलापुर, 8 सितंबर को भीटी व 22 सितंबर को अकबरपुर, 6 अक्तूबर को टांडा, 20 अक्तूबर को जलालपुर, 11 नवंबर को आलापुर, 24 नवंबर को भीटी, 8 दिसंबर को अकबरपुर व 22 दिसंबर को टांडा तहसील में आयोजित तहसील दिवस में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।