फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   roadways

बसों के इंतजार में भटकने को विवश हुए सीटेट परीक्षार्थी

Mon, 08 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
roadways
अंबेडकरनगर। रोडवेज बसों के टोटे के चलते यात्रियों की मुश्किल दूर होने का नाम नहीं ले रही है। अकबरपुर रोडवेज पर यात्री बसों के इंतजार में भटकते नजर आए। रविवार को सीटेट की परीक्षा होने व अवकाश के चलते बड़ी संख्या में यात्री अपने गंतव्य के लिए निकले। इसके चलते ही कुछ ज्यादा ही मुश्किलों का सामना यात्रियों को करना पड़ा। पर्याप्त बसों के न चलने से कई परीक्षार्थी भी भटकने को विवश हुए। यात्रियों ने पर्याप्त बसों के न संचालित होने पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टेशन से विभिन्न गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों की मुश्किल कम नहीं हो रही हैैं। रोडवेज से लखनऊ के अलावा अन्य जनपदों को जाने के लिए यहां यात्रियों को अक्सर भटकना पड़ता है। पर्याप्त बसों के न संचालित होने से यात्रियों को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रविवार को सीटेट की परीक्षा होने व अवकाश के चलते बड़ी संख्या में यात्री निकले परन्तु समय से बसों के न मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

यात्री बसों के इंतजार में इधर उधर भटकते रहे। यात्री दीपचन्द्र व प्रदीप कुमार का कहना था कि उन्हें इलाहाबाद जाना है। अपराह्न करीब 1 बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई बस नहीं आ रही है। सुल्तानपुर तक जाने के लिए भी कोई बस नहीं मिल रही है। अयोध्या परीक्षा देने जा रहे पंकज तिवारी, मनीष व लव मिश्र बसों के इंतजार में परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री राधेश्याम व मनीराम आजमगढ़ जाने के लिए बसों के इंतजार में भटकते नजर आए। यात्रियों का कहना था कि परीक्षा होने या फिर अवकाश के दिन पर्याप्त बसों का संचालन करना चाहिए। अन्यथा यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है। उधर एआरएम कमाल खां का कहना है कि सभी बसें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं। यात्रियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed