फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roads will be repaired after rain

बारिश के बाद होगी जर्जर सड़कों की मरम्मत : जितिन

Sat, 26 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired after rain
 बैठक को संबो​धित करते मंत्री जितिन प्रसाद। 
अंबेडकरनगर। सरकार ने अंबेडकरनगर का विकास प्राथमिकता पर करने का फैसला किया है। सड़क निर्माण से लेकर अन्य कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। बारिश के बाद जिले की सभी जर्जर सड़कों को बनाया जाएगा। यह बात शुक्रवार को अकबरपुर नगर में मीडिया व भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमीं नहीं है। हमें सिर्फ काम करने वाले लोग चाहिएं। अंबेडकरनगर जिले के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कहा कि क्षतिग्रस्त सभी सड़कों का निर्माण बरसात के बाद कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है ताकि सड़कों का निर्माण बेहतर ढंग से कराया जा सके। भाजपा नेताओं ने कटेहरी व जलालपुर में बाईपास, मालीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज, किछौछा से शुकुलबाजार मार्ग को चौड़ा करने, जलालपुर-रामगढ़ मार्ग का निर्माण, रामनगर से चहोड़ा घाट मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed