फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   roads will be built in Tanda

Ambedkar Nagar News: टांडा में 85 लाख से बनेंगी तीन जर्जर सड़कें

Sat, 26 Aug 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
roads will be built in Tanda
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही शनिवार को डीएम की बैठक में उजागर हुई। इसके बाद नगर के मुबारकपुर मोहल्ले की तीन सड़कों का निर्माण डीएम ने लोक निर्माण विभाग से कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

टांडा तहसील सभागार में डीएम अविनाश सिंह ने शनिवार को दधिकांधव उत्सव की तैयारी संबंधी बैठक की। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता के नहीं पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। डीएम के सामने लंबे समय से जर्जर सड़कों का मामला उठाया गया। लोगों ने बताया कि लगभग 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का टेंडर नगर पालिका परिषद नहीं करा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने अवर अभियंता से जानकारी मांगी तो पता चला कि उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिश्चंद्र पाठक को भेजा है। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए कर्मचारी को बैठक से बाहर कर दिया। राजस्व निरीक्षक राकेश गौरव ने बताया कि सड़क निर्माण दो सितंबर को होगा। वर्कआर्डर जारी करने की डीएम ने जानकारी मांगी तो राजस्व निरीक्षक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने मोहनगंज चौराहे से पूरब चुंगी तक, मुबारकपुर से काली मंदिर तक तथा कालीघाट से टांडा हंसवर मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराने का निर्देश दिया। डीएम ने अतिरिक्त एसडीएम को सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका की धनराशि को लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम सचिन यादव, सीओ संजयनाथ तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed