अंबेडकरनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते जिला मुख्यालय के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में सड़कें पूरी तरह से जलाशय में तब्दील हो गईं। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से लेकर बनगांव मोड़ तक प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जलाशय में तब्दील हो गए। सड़कों पर घुटने तक पानी भर जाने से नागरिकों को आवागमन में दिक्कतेें हुईं।
कलेक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, बस स्टेशन, कृषि भवन, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पूरी तरह से जलाशय में तब्दील हो गए। इससे संबंधित कार्यालय में जाने वाले व्यक्तियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एसडीएम जलालपुर आवासीय परिसर, विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के अलावा जफराबाद में जलभराव हो गया। इसके अलावा केदारनगर, इल्तिफातगंज, बसखारी, किछौछा, भीटी, महरुआ समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में सड़कें जलाशय में तब्दील हो गईं। इससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी हुई।