फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   road repairing

साढ़े 6 करोड़ से चमकेगी बसखारी व मालीपुर मार्ग की दशा

Sat, 22 Jun 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
road repairing
अंबेडकरनगर। करीब साढ़े छह करोड़ की लागत से दो प्रमुख मार्गों का बचा हुआ बदहाल हिस्सा भी चकाचक होने वाले हैं। अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग को 10 किमी दूरी तक साढ़े 4 करोड़ की लागत से, जबकि अकबरपुर-जौनपुर मार्ग पर साढ़े छह किमी दूरी तक लगभग सवा करोड़ की लागत से हॉट मिक्स से बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर से जौनपुर जाने वाला मालीपुर मार्ग तथा अकबरपुर से आजमगढ़ तक जाने वाला बसखारी मार्ग कई जगह हद दर्जे तक क्षतिग्रस्त हो गया था। लोकनिर्माण विभाग ने लोकसभा चुनाव से पहले सड़क नवीनीकरण योजना में दोनों मार्गों को शामिल किया था। इन मार्गों पर काफी काम हो गया था, लेकिन लगभग 20 किमी लंबा मार्ग अधूरा रह गया था। इसे लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इस बीच अमर उजाला ने मार्गों की बदहाली को लेकर विशेष मुहिम शुरू की।
विज्ञापन

नतीजतन अफसरों के संज्ञान लेने के बाद काम शुरू करा दिया। अकबरपुर से आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर कुर्कीबाजार से बसखारी तक के लगभग 10 किमी लंबे मुख्य मार्ग के साथ ही अकबरपुर से जौनपुर मुख्य मार्ग पर अकबरपुर नगर के दोस्तपुर चौराहे से मरैला मिल के पास तक करीब साढ़े छह किमी दूरी में भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर से होकर जा रहे दो प्रमुख मार्गों का निर्माण शुरू कराया गया है। इस बारे में संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया जा चुका है। दोनों सड़कें बन जाने पर लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
- एसके लाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed