फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road

अकबरपुर नगर में फोरलेन मार्ग निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Sat, 17 Oct 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road
फोटो 29, अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर में फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि पूजन करतीं नगर पालिका परिषद अध्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। करीब छह करोड़ की लागत से अकबरपुर नगर में बनने वाले लगभग पौने दो किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए शनिवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने समारोह पूर्वक भूमि पूूजन किया। कार्यदायी संस्था पीके कंस्ट्रक्शन ने कहा कि जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पॉवर कारपोरेशन द्वारा खंभे व ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने का कार्य जल्द कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिकों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने विशेष पहल की थी। इसी के तहत अब फौव्वारा तिराहा से शहजादपुर पुलिस चौकी तक फोरलेन मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसमें पांच करोड़ 87 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

पालिका परिषद ने जिला प्रशासन के साथ बातचीत में तय किया कि बेहतर ढंग से फोरलेन का निर्माण हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग से काम कराया जाए। पीडब्लूडी ने कार्यदायी संस्था पीके कंस्ट्रक्शन को इस महत्वपूर्ण निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में शनिवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने फौव्वारा तिराहा के पास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का श्रीगणेश कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पीके कंस्ट्रक्शन के एमडी प्रदीप सिंह ने कहा कि नगर के मध्य फोरलेन मार्ग का निर्माण बड़ी चुुनौती है। कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शंकर्षण लाल, अवर अभियंता हरेकृष्ण, विहिप नेता रामआशीष मिश्र, सुधांशू त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, संतोष दुबे आदि मौजूद रहे।

फोरलेन मार्ग का निर्माण तेजी से हो इसके लिए पॉवर कॉरपोरेशन को करीब सवा करोड़ का भुगतान बीते दिनों किया गया था। इसमें उसे सड़क के दोनों तरफ स्थित खंभे व ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करना था। कार्यदायी संस्था के अनुसार, लगभग एक माह बीतने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में कार्य तेजी से शुरू करने में अड़चन आ सकती है। नगर परिषद अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि मामले में जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed