फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   road

खिलवाड़ कर एनएचएआई भूल गया सड़क की मरम्मत

Fri, 05 Jul 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
road
अंबेडकरनगर। पीडब्ल्यूडी की सड़क लंबे समय तक अपने अधीन रखने के बाद जब वापस देने की बारी आई तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया इसकी मरम्मत को लेकर लापरवाही कर रहा है। पहले से एनएचएआई क्षतिग्रस्त सड़क ही वापस करने के मूड में था पर पीडब्ल्यूडी के साफ मना करने पर मरम्मत की हामी भर दी। इसे लेकर अमर उजाला ने विशेष मुहिम चलाई थी।
विज्ञापन

अब मरम्मत शुरू भी हुई तो घोर लापरवाही बरती जा रही है। सड़क के गड्ढों को गिट्टी व डस्ट डालकर जहां-तहां भर तो दिया गया है पर पिच करने के बजाए यूं ही छोड़ दिया गया। इसे लेकर नागरिकों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने मरम्मत के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ किया है। गिट्टियों से होकर निकलना काफी दिक्कतभरा होता है। हमेशा हादसे का डर भी बना रहता है। इस बीच शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें हालात से अवगत कराते हुए नागरिकों के गुस्से की जानकारी दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आगे की मरम्मत का कार्य भी जल्द ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर में पुराने तहसील तिराहे से लेकर फौव्वारा तिराहा नई सड़क व पहितीपुर चौराहा होते हुए रतनपुर तक का मार्ग बीते दिनों हद दर्जे तक क्षतिग्रस्त हो गया था। नगर के कई अन्य मार्ग भी बदहाली के शिकार थे। अमर उजाला ने इसे लेकर विशेष मुहिम शुरू की। इसका असर भी देखने को मिला। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इसी क्रम में दोस्तपुर चौराहे से मालीपुर मार्ग तथा दोस्तपुर चौराहे से ही दोस्तपुर मार्ग को नगर सीमा के निकट तक दुरुस्त करा दिया। हालांकि तब भी एनएचएआई ने अपने अधिकार क्षेत्र वाले तहसील तिराहे से लेकर रतनपुर तक के मार्ग की मरम्मत नहीं कराई। अमर उजाला ने मुहिम जारी रखी, जिसके चलते एनएचएआई ने जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप मार्ग की मरम्मत का कार्य बाद में शुरू कराया। इससे इस मार्ग की बदहाली से जूझ रहे नागरिकों में एक नई उम्मीद जगी।
एनएचएआई ने कई जगहों पर गिट्टी व डस्ट डालकर बड़े बड़े गड्ढों को दूर कर दिया। इससे आवागमन में कुछ राहत मिलनी शुरू हो गई। नागरिकों को उम्मीद थी कि एक दो दिन में इसके ऊपर तारकोल व पतली गिट्टी डालकर विधिवत दुरुस्त करा दिया जाएगा।
हालांकि एक एक दिन कर एक सप्ताह से अधिक बीत गए। एनएचएआई ने सड़क की ढंग से मरम्मत नहीं की। नतीजा यह कि नागरिकों ने यह महसूस किया कि अथॉरिटी ने मार्ग मरम्मत के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ किया है। इससे उनमें एनएचएआई अधिकारियों के रवैये को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया है। नागरिकों की इन्हीं भावनाओं व मुश्किलों को महसूस करते हुए अमर उजाला ने एक बार फिर से पहल की।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके लाल से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क को अभी एनएचएआई से हैंडओवर नहीं किया गया है। उन्हें सड़क की विधिवत मरम्मत करानी होगी। उनसे इसके लिए रिमाइंडर भेजने की बात कही गई, जिस पर अधिशाषी अभियंता ने कहा कि शनिवार को इस आशय का रिमाइंडर एनएचएआई को भेज दिया जाएगा। एनएचएआई अधिकारियों से बात कर उन्हें हालात की गंभीरता से अवगत कराया गया है। उन्होंने आगे का निर्माण जल्द कराने का भरोसा दिलाया है।
अकबरपुर नगर में जो मार्ग एनएचएआई के अधीन है, उसकी मरम्मत शुरू कराई गई है। कतिपय कारणों से मरम्मत पूरी नहीं हो पाई। इसे जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
उत्कर्ष शुक्ल, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed