फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   road

साढ़े पांच करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगे दोस्तपुर व जलालपुर मार्ग

Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
road
30 किमी का सफर जल्द होे जाएगा ‘झटका मुक्त’
विज्ञापन

साढ़े पांच करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगे दोस्तपुर व जलालपुर मार्ग, जल्द शुरू होगा निर्माण
हाईलाइटर : राशि भी मिली, 50 हजार की आबादी को मिलेगा सीधा फायदा
फोटो 13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले के दो प्रमुख मार्गों अकबरपुर से दोस्तपुर व अकबरपुर से जलालपुर के दिन बहुरने वाले हैं। करीब 30 किमी लंबी इन दोनों सड़कों का शीघ्र ही जीर्णोद्धार होगा। फिलहाल इस सड़क की हालत बहुत खराब है। इस पर चलना किसी जंग से कम नहीं हैं। गड्ढों की वजह से झटके खाकर लोग परेशान हो जाते हैं। नवीनीकरण योजना के तहत संबंधित सड़कों के निर्माण पर साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण की जिम्मेदारी सूर्या कांस्ट्रक्शन को सौंपी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से करीब 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
लोगों सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा, बल्कि नवीनीकरण योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। इन योजना के जिले के लोगों को भी बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में नवीनीकरणा योजना के तहत अकबरपुर से जलालपुर व अकबरपुर से दोस्तपुर तक के क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। बताते चलें कि अकबरपुर से दोस्तपुर व अकबरपुर से जलालपुर तक का मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह जगह गड्ढों में तब्दील सड़कों के चलते लोगों को आवागमन में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें दुरुस्त कराए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि अकबरपुर से जलालपुर लगभग 15 किमी, जबकि अकबरपुर से दोस्तपुर लगभग 14 किमी लंबी सड़क का नवीनीकरण साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सूर्या कांस्ट्रक्शन को दी गई है। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके, इसके लिए संबंधित संस्था को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही दोनों सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण का शासन को भेजा प्रस्ताव
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय से लेकर दोस्तपुर रोड स्थित विंदेश्वरी महाविद्यालय तक की सड़क चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो सका था। लगभग छह वर्ष पूर्व विंदेश्वरी महाविद्यालय से दोस्तपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य हो गया था। इसी के साथ ही इसका भी चौड़ीकरण होना था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते संबंधित सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सका था। चार करोड़ की लागत से लगभग 2200 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से हरी झण्डी मिलते ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

वर्जन
अकबरपुर-जलालपुर व अकबरपुर से दोस्तपुर तक की लगभग 29 किमी लंबी सड़क का नवीनीकरण होना है। सूर्या कांस्ट्रक्शन को इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed