फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   road

शहर में बदहाल मार्ग की मरम्मत एनएचएआई ने कराया शुरू

Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
road
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के क्षतिग्रस्त मार्गों को लेकर अमर उजाला की मुहिम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद एनएचएआई ने अकबरपुर नगर में बदहाल मार्गों की मरम्मत शुरू करा दी है। मंगलवार को सड़क पर गिट्टी बिछाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर में सड़कों की बदहाली को लेकर अमर उजाला ने विशेष मुहिम छेड़ रखी है। इसी का संज्ञान लेते हुए कई सड़कों को सुधारने का काम शुरू भी हो चुका है। अकबरपुर नगर से जुड़े मालीपुर मार्ग व बसखारी मार्ग की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी इस मुहिम का बड़ा असर दिखा। एनएचएआई ने अकबरपुर नगर में पुराने तहसील तिराहा से लेकर फौव्वारा तिराहा व पहितीपुर तिराहे तक के क्षेत्र में बदहाल सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। गौरतलब है कि टांडा से बांदा तक नेशनल हाइवे निर्माण के चलते अकबरपुर नगर का यह मार्ग एनएचएआई के अधीन चला गया था। हाइवे का निर्माण पूरा होने के बाद बीते दिनों नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने यह मार्ग लोक निर्माण विभाग को वापस लेने का प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मार्ग के बदहाल हो जाने का हवाला देते हुए लोक निर्माण विभाग ने यह कहकर प्रस्ताव वापस कर दिया कि सड़क की विधिवत मरम्मत के बाद ही इसे वापस लिया जा सकेगा। अमर उजाला ने यह प्रकरण समाचार के रूप में प्रकाशित करने के साथ ही डीएम राकेश कुमार के समक्ष दमदारी से उठाया था।
डीएम ने एनएचएआई अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए थे। इन्हीं सब क्रम में मंगलवार को मार्ग को दुरिुस्त करने के लिए एनएचएआई ने गिट्टी आदि डालने का काम शुरू कर दिया। बड़ी गिट्टी डालने के बाद एनएचएआई अब इस पर छोटी गिट्टी व तारकोल से विधिवत मरम्मत का काम करेगा। इसके साथ ही एनएचएआई ने टांडा से रायबरेली तक के नेशनल हाइवे का निर्माण पूरा हो जाने का दावा किया है। अथॉरिटी के अनुसार, जल्द ही इसका विधिवत शुभारंभ होगा।

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में एनएचएआई ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। विधिवत मरम्मत के बाद इस सड़क को लोकनिर्माण विभाग के अधीन कर लिया जाएगा।
- शंकर्षण लाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed