{"_id":"5e5aa5fb8ebc3ef3b5666a45","slug":"road-accident-in-akbarpur-ambedkar-nagar-news-lko5113327101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा रायबरेली एनएच पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ लग्जरी वाहन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत श्रवण क्षेत्र तिराहा के निकट शनिवार को जीप व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जीप में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अन्य मार्ग दुघर्टनाओं में चार लोग घायल हो गए।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जीप श्रवणक्षेत्र मार्ग से अकबरपुर जा रही थी। श्रवणक्षेत्र तिराहा से एनएच पर चढ़ते समय महरुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। जीप में सवार आजमगढ़ जनपद के अतरोलिया निवासी रविप्रताप (35) पुत्र जितेंद्र, अरुण (28) पुत्र अशोक व हरिकेश (35) पुत्र राजन को चोटें आईं। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
वहीं महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासी अतुल (20) पुत्र सूर्यनाथ शुक्रवार को बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गए। सम्मनपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर निवासी रामअशीष (55) पुत्र रामनेवल शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। आलापुर निवासी आनंद (21) पुत्र दिवाकर शनिवार सुबह बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अन्नावां बाजार निवासी सविता (35) पत्नी राजेश शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।