फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   road accident

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला ने मौके पर तोड़ा दम

Sun, 07 Jul 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
road accident
टांडा। हंसवर-टांडा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकरायी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने कार से निकलकर भाग रहे लोगों में से एक को पकड़ लिया। उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र हंसवर के हरसंहार गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी 42 वर्षीय दुर्गावती पत्नी रामतीरथ को एक तेज रफ्तार अनियंत्रितकार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अनियंत्रित कार इसके बाद सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जाकर टकरा गई। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद वाहन में सवार कुछ लोग मौके से भागने लगे। इनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। हंसवर एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। अभी महिला के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed