फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   road accident

अलग अलग मार्ग हादसों में मासूम समेत चार घायल

Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
road accident
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अलीगंज के फरीदपुर गांव निवासी ज्योतिराम (28) शनिवार देरशाम अकबरपुर से घर जा रहे थे। सद्दरपुर के निकट एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी मोनू (18) पुत्र रामस्वरूप शनिवार देरशाम कश्मीरिया चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव निवासी सतीष कुमार की छह वर्षीय पुत्री मानसी बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं, रगड़गंज निवासी राजू (14) पुत्र हरदेव रविवार को अकबरपुर से साइकिल से घर जा रहा था। हवाई पट्टी के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed