{"_id":"5d1f7c728ebc3e3c797c53ee","slug":"river-ambedkar-nagar-news-lko4690620166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के अभाव में माइनर में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के अभाव में माइनर में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनीपुर। लगभग पांच किलोमीटर लंबे चंदौली माइनर की सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई संकट से जूझना पड़ रहा है। मौजूदा समय में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। खेतों तक पानी न पहुंचने से किसान खासे परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि कई बार माइनर की सफाई की मांग की गई, लेकिन नहर विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे करीब 500 से अधिक किसानों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
बताते चलें कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र की चंदौली माइनर की लंबाई करीब पांच किलोमीटर है। रसूलपुर गांव के पास से शारदा सहायक नहर से निकली यह माइनर सूरापुर तक जाती है। इस माइनर से लोदीपुर, तहिरापुर, भगौतीपुर, मेड़री, दहियावर, सुल्तानपुर, कटौना, लहनपुर, गोपालपुर, रसूलपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव के किसान इस माइनर से जुड़े हैं। किसान बच्चूलाल, अंश, केशवराम, रोहित, रामउजागिर व जगलाल आदि का कहना है कि लंबे समय से माइनर की सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है।
माइनर से एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी तक के किसानों को पानी का लाभ मिला पाता है। इसके बाद किसानों को जल्द ही माइनर से सिंचाई का लाभ नहीं मिलता। कई बार सफाई की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। पानी न आने से किसान खासे परेशान हैं। उन्हें डीजल चालित मशीनों का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे उन्हें तगड़ी आर्थिक चपत लग रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर अविलंब माइनर की सफाई कराने की मांग की है। कहा कि जल्द ही माइनर की सफाई न हुई तो कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
टेल तक पानी न पहुंचने से 500 से अधिक किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, एसडीएम सदर अभिषेक पाठक का कहना है कि जल्द ही किसानों की समस्याओं को दिखवाया जाएगा। माइनर की सफाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।