फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   river

बहुरे तमसा नदी के दिन, शुरू हुआ साफ सफाई का कार्य

Tue, 02 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
river
अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर से गुजरी तमसा नदी का इस तरह शुरु हुआ जीर्णोद्धार - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अस्तित्व के संकट से जूझ रही तमसा नदी की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन पालिका क्षेत्र में गुजरने वाले नदी के करीब साढ़े पांच किमी लंबे हिस्से की सफाई का काम जोरशोर से करा रहा है। अफजलपुर से गोविंद गनेशपुर तक के हिस्से का यह सफाई कार्य अंतिम दौर में है। अभियान के दौरान न सिर्फ सफाई की जा रही, बल्कि नदी की चौड़ाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, नदी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बीचे से होकर गुजरने वाली तमसा नदी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। अतिक्रमण व प्रदूषण के चलते नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया था। नगर का गंदा पानी व फैक्ट्रियों का रसायन युक्त पानी नदी को प्रदूषित कर रहे हैं। इसी वह से अक्सर नदी की मछलियां मरती रहती हैं। नदी की सफाई की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन

कुछ सामाजिक संगठनों की जागरूकता से थोड़ी-बहुत ही सफाई हो पाई। इस बीच बीते दिनों ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में होकर बह रही साढ़े पांच किमी लंबाई में नदी की साफ सफाई कराने की घोषणा की थी। पोकलैंड द्वारा अफजलपुर से लेकर गोविंद गनेशपुर तक सफाई का कार्य बीते दिनों शुरू करा दिया गया। मौजूदा समय में ज्यादातर सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी की सफाई का अकबरपुर नगर के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है। अखिलेश व नियाज ने कहा कि नदी की सफाई की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यह मांग अब जाकर पूरी हुई। सफाई से नदी का प्रदूषण कम होगा। दीप कुमार व शहाब परवेज ने कहा कि सफाई कराने के साथ ही प्रशासन को इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि नगर का गंदा पानी नदी में न जाने पाए। इसके लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी। साथ ही कैमिकल युक्त पदार्थ भी नदी में जाने से रोकना होगा। गोलू अग्रहरि व संदीप सोनी ने कहा कि साफ सफाई के साथ ही नदी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने पर ध्यान देना होगा।

साढ़े पांच किमी लंबाई में नदी की सफाई का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। नाले का गंदा पानी सीधे नदी में न गिरे, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है।
सुरेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed