फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   risk of soil erosion did not reduce in Majha region

माझा क्षेत्र में कम नहीं हुआ कटान का खतरा

Sun, 21 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
risk of soil erosion did not reduce in Majha region
अंबेडकरनगर के टांडा में घट रहा सरयू नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

सरयू नदी के जलस्तर में कमी का दौर लगातार जारी है। शनिवार को जलस्तर जहां खतरे के निशान से 39 सेंमी. नीचे था, वहीं रविवार शाम चार बजे जलस्तर 92.18 मीटर दर्ज किया गया जो कि लाल निशान से 55 सेेमी. नीचे था।

विज्ञापन


जलस्तर में कमी होने से माझा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस जरूर ली है लेकिन कटान का खतरा कम नहीं हुआ है। गौरतलब है कि सरयू नदी के जलस्तर में दिन-प्रतिदिन कमी हो रही है। इससे निकटवर्ती माझा उलटहवा, माझा अवसानपुर,माझा चिंतौरा, माझा डुहिया, माझा फूलपुर आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों ने एक तरफ जहां राहत की सांस ली है, वहीं कटान का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


सबसे अधिक राहत माझा उलटहवा के उन तीन गांवों जालिम का पूरा, दिलशेर का पूरा व महादेव का पूरा के लोगों को राहत हुई है जिनका गांव जलस्तर बढ़ने की दशा में पूरी तरह टापू बन गया था। जलस्तर में कमी होने से ग्रामीणों की मुश्किलें कम अवश्य हुईं हैं लेकिन कटान का खतरा कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि पानी पीछे हटने के चलते मिट्टी की कटान अभी भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते आवश्यक कदम उठा लेने चाहिए। एसडीएम मदनचंद्र दुबे ने बताया कि जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। प्रशासन कटान वाले क्षेत्रों पर लगातार निगाह रखे हुए है। अभी कहीं से भी बड़े कटान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed