फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rising inflation and curbing unemployment

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर लगे अंकुश

Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rising inflation and curbing unemployment
अंबेडकरनगर। किसानों व आम लोगों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के तत्वावधान में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बढ़ती महंगाई से जहां आम लोग त्रस्त हैं तो वहीं बेरोजगारी के चलते युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ ही बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने कहा कि सिंचाई, खाद व बीज के लिए किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकारी समितियों से खाद व बीज नदारद है। ऐसे में उन्हें निजी दुकानों से अधिक दाम पर लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दावे तो बढ़-चढ़कर किए जा रहे हैं, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

फूलबदन वर्मा, रामजनम वर्मा, भुजराम विश्वकर्मा, श्यामबिहारी गुप्ता, नरेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई की मार सबसे अधिक मध्यम व गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों पर पड़ रही है। तमाम परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। बढ़ती बेरोजगारी से युवा आत्महत्या कर रहे हैं, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह अत्यंत ही चिंताजनक है। कहा कि न सिर्फ युवाओं को रोजगार दिलाया जाए, बल्कि महंगाई पर भी अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed