फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rigged in samajwaadi pension scheme

समाजवादी पेंशन योजना में धांधली

Fri, 20 Nov 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 20 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

यहां जलालपुर नगर पालिका परिषद में सभासदों व कई धनवान लोगों की पेंशन बना दिए जाने के मामले में निचलेस्तर तक के कर्मचारियों पर तो गाज गिर गई, लेकिन जिन अधिशाषी अधिकारी नगर परिषद के विरुद्ध शासन को निलंबन की संस्तुति की गई थी, उस पर अब तक शासन कोई संज्ञान नहीं ले सका है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले के विभिन्न विकास खंडों में पात्रों का चयन किया गया। इसके सत्यापन का कार्य भी पूर्ण कर अंतिम सूची तैयार कर दी गई। इसी बीच जलालपुर विकास खंड में योजना के तहत चयनित किए गए पात्रों में व्यापक मनमानी की शिकायतें सामने आने लगीं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। योजना के तहत तमाम नौकरी पेशा, सभासद व धनवान लोगों का भी चयन कर उनका सत्यापन कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम विवेक ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड के छाछू मोहल्ला, गंजा व जाफराबाद के चयनित पात्रों का जब पुन: सत्यापन हुआ, तो इसमें बड़ी धांधली सामने आई। इस पर डीएम के निर्देश पर नगर पालिका परिषद में कार्यरत तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि ईओ नगर पालिका परिषद मंजूर अहमद के निलंबन की संस्तुति के लिए शासन को पत्र लिखा।

शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में धांधली सामने आने के बाद इसके दोषियों में निचलेस्तर के कर्मचारियों पर तो कार्रवाई कर दी गई, लेकिन ईओ के विरुद्ध लगभग वर्ष बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारी कितना गंभीर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता डा. रमाकांत मिश्र कहते हैं कि जब महत्वाकांक्षी योजना का यह हाल है, तो अन्य का क्या होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।


निचलेस्तर के कर्मचारियों के साथ साथ यदि उच्चाधिकारियों पर भी तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए ,तो भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश पाया जा सकता है और फिर योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ भी दिलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed