फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rich candidates don't have any vehicle

अमीर प्रत्याशियों के पास नहीं कोई वाहन

Thu, 10 Feb 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rich candidates don't have any vehicle
अंबेडकरनगर। लखपति और करोड़पति प्रत्याशियों के पास अपना कोई वाहन नहीं है। गुरुवार को दाखिल शपथ पत्र में इसका उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

शपथ पत्र के अनुसार बसपा के कटेहरी प्रत्याशी प्रतीक पांडेय पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके पास एक लाख 55 हजार रुपये हैं। 200 ग्राम सोने के आभूषण रखने वाले प्रतीक के नाम कोई भी वाहन पंजीकृत नहीं है। 12 लाख 52 हजार रुपये की चल संपत्ति उनके नाम है। महाराष्ट्र से बीबीए की डिग्री हासिल करने वाले प्रतीक के पास एक करोड़ 14 लाख की अचल संपत्ति भी है।
कांग्रेस की ही आलापुर प्रत्याशी सत्यमवदा के नाम कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके पास 70 हजार रुपये, जबकि पति रजनीश के पास 60 हजार नकदी है। प्रत्याशी के नाम कोई वाहन व असलहे का लाइसेंस नहीं है। उनकी पत्नी के नाम तीन बाइक, एक कार व एक ट्रैक्टर पंजीकृत है। पति-पत्नी को मिलाकर लगभग 17 लाख की चल संपत्ति है। सीतापुर से बीए की डिग्री हासिल करने वाली सत्यमवदा के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है। लेकिन उनके पति के नाम 25 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

कांग्रेस की कटेहरी प्रत्याशी निशात फातिमा पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके पास 60 हजार रुपये हैं, जबकि उनके पति मोहम्मद अनीस खां के पास 90 हजार नकद हैं। निशात के पास 80 ग्राम सोने के आभूूषण हैं। प्रत्याशी व उनके पति के नाम कोई वाहन पंजीकृत नहीं है। दोनों के नाम लगभग 10 लाख की चल संपत्ति है। सुल्तानपुर से बीए की डिग्री हासिल करने वाली निशात के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है, जबकि उनके पति के नाम लगभग 75 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के टांडा प्रत्याशी पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी के विरुद्ध जान से मारने की धमकी तथा सड़क जाम करने की धाराओं में दो केस दर्ज हैं। उनके पास 65 हजार रुपये, जबकि पत्नी के पास 50 हजार की नकदी है। दोनों केे पास 62 लाख रुपये की चल संपत्ति है। मेराजुद्दीन के पास 20 ग्राम, जबकि उनकी पत्नी के पास डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण हैं। रायफल व पिस्टल रखने वाले मेराजुद्दीन के नाम एक कार व एक एसयूवी दर्ज है। बाराबंकी से इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी के पास लगभग 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
कांग्रेस की अकबरपुर से प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल के नाम सड़क जाम का एक मुकदमा दर्ज है। उनके पास 70 हजार, जबकि पति अमित जायसवाल के पास 80 हजार रुपये हैं। प्रियंका के पास 500 ग्राम तो पति के पास 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं। दोनों के नाम लगभग 55 लाख रुपये की चल संपत्ति है। बीए व बीएड की डिग्री हासिल करने वाली प्रियंका के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है। जबकि उनके पति के नाम 17 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

आम आदमी पार्टी के कटेहरी प्रत्याशी रामबरन प्रजापति के नाम कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके पास 70 हजार रुपये, जबकि पत्नी रीता के पास 60 हजार रुपये हैं। दोनों को मिलाकर 10 लाख की अचल संपत्ति है। दोनों के पास 20-20 ग्राम सोने के आभूषण हैं। एक बाइक व एक स्कूटी का पंजीयन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed